पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, T20 प्लेयर्स को टेस्ट टीम में लाने पर भड़के शाहिद अफरीदी का PCB पर तीखा हमला
Shahid Afridi on PCB decision: इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट हारने के साथ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 9 सितंबर से एजबेस्टन में इंग्लिश टीम के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले कई सीनियर समेत सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। उनकी जगह बतौर रिप्लेसमेंट लाए गए प्लेयर्स में पांच अनकैप्ड और टी20 क्रिकेटर शामिल हैं। इतना ही नहीं हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई है। इस फैसले को लेकर पीसीबी पर पूर्व क्रिकेटर के तीखे हमले शुरू हो गए हैं। इस लिस्ट में शाहिद अफरीदी का नाम भी जुड़ गया है।
Original source: cms.patrika.com →